उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड में सर्दी के कारण बेसिक विद्यालय 11 बजे तक बंद, हाई स्कूलों का समय हुआ संशोधित

भीषण सर्दी को देखते हुए डीएम ने आदेश जारी कर कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में 11 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। कक्षा नौ से 12 तक कक्षाएं सुबह दस से अपराह्न तीन बजे के बीच लगेंगी। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी दिया गया है।

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज और एसपी कॉलेज समेत सभी माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को सभी कक्षाएं लगीं, लेकिन सर्दी की वजह से विद्यार्थी संख्या काफी कम रही। डीएम ने आदेश में कहा कि विद्यालय खुलने पर विद्यार्थियों की कक्षाओं में ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त प्रबंध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी।

प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर आदि के प्रयोग करने, कक्षा, प्रयोगात्मक व परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को खुले में न बैठाने, विद्यार्थियों के लिए यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पछुआ हवा से रात का पारा स्थिर, पर ठिठुरन बढ़ने के आसार… गिरेगा पाला
बर्फीली पछुआ हवा चलने से बुधवार को ठिठुरन बढ़ गई। सुबह बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान स्थिर रहा और कोहरा का असर कम दिखा। दिन में हल्की धूप निकलने से शाम को गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवा चलने से बुधवार की रात में पाला गिरने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवा सामान्य से पांच से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज चलीं। शाम को हवा का रुख सामान्य हो गया है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान समान रहा। बुधवार शाम को पछुआ हवा चल रही है। रात में पाला गिरने की संभावना है। न्यूनतम तापमान गिरेगा और मौसम खुलने की संभावना है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago