उत्तराखण्ड

जबरदस्त लू और गर्मियों की छुट्टियों के कारण लंबी लाइनें, सरकार ने चलाईं समर स्पेशल ट्रेनें

उत्तराखंड:-  स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं और मैदानी क्षेत्रों में जबरदस्त लू। इसके कारण देहरादून से आने-जाने लोगों की लाइन लगी हुई है। सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। सरकार ने तीन समर स्पेशल ट्रेन चलाकर लोगों को कुछ राहत देने का प्रयास भी किया, लेकिन यह भी फुल चल रही हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश में कोई अपने गांव में छुट्टियां मनाने के लिए जा रहा है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे हैं। देहरादून से हावड़ा जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12370 के स्लीपर में 119 से ऊपर की वेटिंग है। 3एसी में भी यह संख्या 84 से ज्यादा है। इस ट्रेन में बरेली, लखनऊ, वाराणसी जाने के लिए भी सीटें नहीं मिल पा रही हैं। दूसरा लखनऊ के लिए जाने वाली वंदे भारत 22546 में भी 78 की वेटिंग है। देहरादून से चलने वाली देहरादून बनारस एक्सप्रेस, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जंक्शन और बनारस जाने वाली ट्रेनों में भी यही स्थिति है।

जून में स्लीपर के साथ-साथ 1एसी में भी वेटिंग है। इसके अलावा देहरादून से काठगोदाम जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में चेयरकार में 20 के करीब वेटिंग है। यही हाल कोटा से देहरादून आने वाली कोटा-दून एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और मसूरी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का है। ट्रेनों में जून में सीट उपलब्ध नहीं है। एक जुलाई से स्कूल खुल जाएंगे, इसके बाद की तारीखों में आईआरसीटीसी के एप और वेबसाइट पर ट्रेनों में सीट उपलब्ध है।

सरकार ने देहरादून-गोरखपुर के बीच समर स्पेशल 04309, गोरखपुर-देहरादून के बीच समर स्पेशल 04310, हावड़ा देहरादून के बीच समर स्पेशल 04311, देहरादून-हावड़ा 04312 और मुजफ्फरपुर-देहरादून के बीच 04313 व देहरादून-मुजफ्फरपुर 04314 समर स्पेशल के रूप में चलाई। सरकार की मंशा थी कि इससे ग्रीष्मकालीन अवकाश में देहरादून आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। कुछ दिन राहत जरूर मिली, लेकिन उसके बाद ये ट्रेनें भी फुल हो गईं। गोरखपुर से आने वाली समर स्पेशल 04309 शनिवार रात 1:30 बजे आनी थी, लेकिन वह आठ घंटे की देरी से सुबह 10 बजे देहरादून स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से आने वाली समर स्पेशल ट्रेन को सुबह आठ बजे आना था, यह शाम करीब सात बजे तक देहरादून स्टेशन पर नहीं पहुंची थी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago