उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में तेज बारिश से भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले ही संकट, सचिवों के वाहन घंटों फंसे

भराड़ीसैंण:-  उत्तराखंड में चलती तेज वर्षा ने भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही परीक्षा ली। उत्तराखंड में बारिश के चलते नदी-नाले उफना गए। इस कारण सत्र में शामिल होने जा रहे सचिवों के वाहन भी घंटों फंसे रहे। कई जगह भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हुआ। इसमें सरकारी और निजी वाहनों को मार्ग खुलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सत्र की तैयारी के मद्देनजर मार्ग पर तैनात जेसीबी से मार्ग खोले गए। मंगलवार को मौसम ठीक था। ऐसे में सत्र के लिए पहुंचने वालों को रास्ता तय करने में दिक्कत नहीं हुई, लेकिन शाम को मौसम ने करवट बदली। इसके बाद बारिश शुरू हुई तो थमती नजर नहीं आई। घंटों तक बारिश होती रही। इसके चलते कई जगहों पर नाले उफना गए।

मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हुईं। कालेश्वर से कर्णप्रयाग के रास्ते में भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में वाहन भी आ गए। बाद में इस मार्ग को खोला गया और धीमे-धीमे वाहनों को निकाला गया। मार्ग कीचड़ से भरा हुआ है। यहां से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित जखेड़ में गदेरा उफना गया। यह तेज गति से बह रहा है। सुबह के समय जब सत्र में शामिल होने वाले वाहन वहां से गुजरे तो उन्हें काफी समय तक रुकना पड़ा। इसके चलते दोनों तरफ मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। पानी के तेज बहाव में पत्थर बहकर जा रहे थे। सुबह करीब 8.30 बजे जेसीबी पहुंची। इसके बाद सचिव समेत अन्य अधिकारियों के वाहन गदेरे को पार किया।

इसके बाद दूसरे वाहन स्वामियों ने गदेरे को जैसे-तैसे पार किया। पर वाहन स्वामियों की मुश्किल कम नहीं हुई। पाडली के पास भूस्खलन हुआ था, इसके कारण मार्ग बंद हो गया। यहां भी वाहन काफी समय से फंसे हुए थे। यहां पर पहुंची जेसीबी ने मलबा हटाया, इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।  पाडली के आगे सिमली बाजार तक भी जगह-जगह पानी का तेज बहाव सड़क पर हो रहा था, कुछ जगहों पर भूक्षरण के बाद मलबा सड़क पर आया हुआ था। पूरे रास्ते में सरकारी अमलों की मुस्तैदी से मार्ग खोलने की कोशिश में टीम जुटी थी। सिमली के आगे हालात बेहतर थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago