लालकुआं:- भारी बरसात के चलते लालकुआं रेलवे स्टेशन में पानी भरने से कई रेलगाड़ियां प्रभावित हुई है। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते टांडा जंगल का पानी काशीपुर रेलवे लाइन से होते हुए लालकुआं रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया। जिससे रेलवे की सभी पटरिया पानी में डूब गई। परिणाम स्वरूप लखनऊ से काठगोदाम आने वाली रेलगाड़ी को किच्छा में रोका गया है।
इसके अलावा बरेली से आने वाली डेमो ट्रेन को भी पंतनगर में रोका गया है, जबकि गुलरभोज से आ रही पैसेंजर रेलगाड़ी को टांडा जंगल में रोका गया है। दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को काठगोदाम में ही रोका गया है। लालकुआं के स्टेशन मास्टर पुस्कर सिंह राणा ने बताया की रेलवे स्टेशन में पानी भरने के चलते प्रातः छह बजे के बाद से अभी तक सभी ट्रेनों को स्थगित किया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…