उत्तराखण्ड

यातायात पुलिस की सक्रियता के चलते उत्तरकाशी में MP के 40 तीर्थयात्रियों की एक बस दुर्घटना होने से बची

उत्तरकाशी:-  उत्तराखंड सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन यातायात पुलिस चारधाम यात्रा को सफल बनाने में अथक प्रयास कर रहा है। वहीं बीते दिन यातायात पुलिस की सक्रियता के कारण उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के 40 तीर्थयात्रियों की एक बस दुर्घटना होने से बची। बड़कोट से देवीधार करीब 60 किलोमीटर तक बस चालक ने शराब के नशे में धुत होकर बस चलाई।

इस बीच बड़कोट दोबाटा, ब्रह्मखाल और धरासू बैंड में तैनात पुलिस कर्मियों ने संबंधित चालक की जांच नहीं की। गंगोत्री हाईवे पर देवीधार के पास शराबी चालक पकड़ में आया। पुलिस ने बस का सीज कर चालक को हिरासत में लिया और चालक का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की। कोतवाली पुलिस ने चालक के विरुद्ध 185 पुलिस एक्ट और एमवी एक्ट में मुकदमा किया। यातायात पुलिस ने एल्कोमीटर से जांच की तो चालक के शरीर में 158.8 एमएल एल्कोहल पाया गया। पुलिस ने चालक से पूछता की तो चालक ने बताया कि रात को उसने अधिक शराब पी थी। जिससे हैंगओवर हो गया था, हैंगओवर उतारने के लिए उसने पी है।

मुश्किल में पड़े MP के 40 यात्री, नशे में धुत चालक ने दौड़ाई बस

पुलिस ने चालक की सीट के आसपास की जांच की तो शीतल पेय की एक बोतल में शीतल पेय के साथ शराब मिली। यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ ने मोटर मालिक शहनवाज से सम्पर्क किया। तीर्थयात्रियों को दूसरे चालक व बस की व्यवस्था कराने के लिए निर्देश दिए। पुलिस ने संबंधित बस के तीर्थ यात्रियों को फिलहाल कैलास आश्रम उत्तरकाशी में रुकवाया है। तीर्थयात्रियों ने बताया कि उन्होंने बस को ऋषिकेश से बुक की थी। यह रास्ते में भी अनियंत्रित तरीके से बस चला रहा था। हम इस बस चालक के साथ बिल्कुल भी यात्रा नहीं करेंगे। यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ ने बताया कि आरोपित चालक इंद्र सिंह चौहान निवासी कालसी देहरादून का है। इसका लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। बस मालिक को चालक व बस के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी- शराब के नशे में तीर्थयात्रियों से भारी बस को चलाने वाले चालक को एमवी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। यह चालक पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से ही पकड़ में आया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago