उत्तराखण्ड

जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं को लेकर होली पर वनकर्मियों का अवकाश हुआ रद्द

उत्तराखंड:-  जंगलों में आग की चुनौती इस बार उत्तराखंड में ज्यादा दिखने को मिल रही है। वहीं 15 फरवरी से अब तक प्रदेश में 107.25 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। ऐसे में फील्ड ड्यूटी से जुड़े वनकर्मियों को इस बार होली पर अवकाश नहीं मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्र में आग के लिहाज से संवेदनशील जंगल की निगरानी को लेकर विशेष निर्देश मिले हैं। जबकि मैदानी क्षेत्र में अराजक तत्वों के अलावा तस्करों की घुसपैठ की आशंका है।

सोमवार तक उत्तराखंड में आग की 67 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।  जिनमें गढ़वाल का 40.68 और कुमाऊं का 35.55 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। इसके अलावा वन्यजीव विहार यानी नेशनल पार्क और अभयारण्य में 21 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। बढ़ता तापमान वन विभाग के लिए और दिक्कत पैदा कर सकता है। ऐसे में होली के दौरान गश्ती दलों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक दीप चंद्र आर्य ने बताया कि अपरिहार्य स्थिति में ही वनकर्मियों को अवकाश दिया जाएगा।

जंगलों में नहीं थम रहीं आग लगने की घटनाएं

कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगलों का जलना लगातार जारी है। इससे वातावरण में भी धुंध छाने लगी है। रविवार की रात से बागेश्वर जिला मुख्यालय से लगे चंडिका धार और छतीना के जंगल जल रहे हैं। आसपास रहने वाले लोगों को जंगल की आग घरों तक पहुंचने की चिंता सता रही है। लोग रतजगा कर रहे हैं। रेंजर एसएस करायत ने बताया कि जिला मुख्यालय के समीप की आग बुझा दी है। छतीना के जंगल की आग पर भी काबू पा लिया जाएगा।

अल्मोड़ा जिले के हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी आदि ब्लाकों में आग लगने का दौर जारी है। ग्राम रोलाकोट सिमल्टी के पास जंगल सोमवार रात भर धधकते रहा। आग समीप के ग्राम गंगापानी में पहुंच गई थी। वन विभाग और ग्रामीण बमुश्किल आग पर काबू पा सके। वहीं रात में रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से सटे भड़गांव के जंगल का कई हेक्टेयर क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ है। इधर, नैनीताल शहर के समीपवर्ती देवीधूरा क्षेत्र के जंगल में सोमवार रात अचानक आग भड़क गई। आग आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago