देहरादून;- उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीं देहरादून में बीते दिन बारिश के चलते शिमला बाइपास स्थित हसनपुर कल्याणपुर के मलूक चंद क्षेत्र में बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। इस दौरान एक इनोवा नाले के तेज बहाव में बह गई। कार को बहता देख वहां चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद हसनपुर के प्रधान शराफत अली ने ग्रामीणों को बुलवाकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
इस दौरान उन्होंने कार से देहरादून निवासी पांच लोगों के सुरक्षित निकाला। इसके बाद कार को भी जेसीबी से बांधकर बाहर निकलवाया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित दंत चिकित्सालय में चिकित्सक व अन्य पदों पर सेवारत हैं। वे दोपहर में घर लौट रहे थे इसी दौरान कार नाले में बह गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…