रुड़की: रुड़की से एक दु:खद घटना सामने आई है जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिचालक बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डंपर जलकर पूरी तरह खराब हो गया।
गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे भगवानपुर लालवाला निवासी डंपर चालक गयूर और परिचालक तालिब निवासी मानुबास माधोपुर के पास डंपर से मिट्टी लेकर पहुंचे थे। इस दौरान गयूर ने मिट्टी उतारने के लिए हाइड्रोलिक उठाई तो डंपर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आ गया। जिससे डंपर में आग लग गई और गयूर की जिंदा जलकर मौत हो गई।
जबकि परिचालक तालिब गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालिब को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…