उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान पिकअप पर डीजे की रॉड हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

हरदोई:- कांवड़ियों की पिकअप में बंधे डीजे की रॉड ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गई। इसके कारण करंट उतरने से पिक अप पर पीछे बैठे चार बच्चों समेत पांच लोगों को करंट लग गया और यह लोग उछलकर पिकअप से गिर पड़े। पांचों को अलग अलग प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना का पता चलने पर सीओ बघौली और सीओ संडीला मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली।

खजोहना गांव से हर साल कांवड़िए गंगा जल लेने के लिए कन्नौज के मेहंदीघाट जाते हैं। यहां गंगा जल लेकर मल्लावां के सुनासीरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद वापस अपने गांव जाते हैं। रविवार शाम एक पिकअप पर डीजे बांधने के बाद लगभग 25 कांवड़िए पैदल जा रहे थे। डीजे के पास ही खजोहना निवासी पिंटू (28), राधे का पुत्र अंकित उर्फ छोटू (5), पंकज का पुत्र प्रीत (6), जैतपुर निवासी राजेश का पुत्र राहुल (12), हुल्ली का पुत्र प्रिंस (5) पिकअप में बैठे थे। खजोहना जैतपुर मार्ग पर डीजे के ऊपर की ओर लगी रॉड ऊपर से निकली 11 हजार लाइन से छू गई।

इसके कारण डीजे और पिकअप में करंट दौड़ गया। करंट लगने से पिकअप पर बैठे सभी पांच लोग उछल उछलकर सड़क पर गिरे और बेहोश हो गए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। कांवड़ियों ने राहुल और प्रिंस को गौसापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में, जबकि अंकित, प्रीत और पिंटू को गौसगंज के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का पता लगने पर सीओ बघौली विनोद दुबे मौके पर पहुंच गए। प्राईवेट अस्पताल में झुलसे लोगों का हाल लेने के बाद पिंटू को संडीला सीएचसी और वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर भिजवाया। सीओ संडीला सतेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

कांवड़ यात्राएं शुरू होने से पहले डीएम एमपी सिंह ने तीन बैठकें तैयारियों को लेकर की। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों पर रहा। डीएम कहते रहे कि झूलते तारों को विभागीय अभियंता दुरुस्त करा लें। पुलिस को भी नसीहत दी जाती रही कि ज्यादा ऊंचे डीजे पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली पर न बांधे जाएं। इसको लेकर लोगों को जागरुक भी किया जाए, लेकिन फिर भी मातहतों ने ध्यान नहीं दिया और घटना हो गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago