उत्तर प्रदेश

अलवर में लूट के दौरान डॉक्टर की पत्नी ने बदमाशों को दिए गहने और नकदी, बदमाश मौके से भागे

अलवर में डॉक्टर की पत्नी से लूट का मामला सामने आया है। महिला ने अपना मोबाइल, नकदी, गले से सोने की चेन, 2 अंगूठी उतारकर बदमाशों को दे दिए। बदमाश ने महिला को कुछ कदम आगे चलने को कहा जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।महिला ने घर पहुंचकर पूरी घटना से परिजनों को अवगत कराया जिसके बाद परिवार ने वैशाली नगर थाने में केस दर्ज किया। पीड़ित महिला ने बताया की वह अंबेडकर नगर के निवासी है। घटना के वक्त वह अपने घर के सामने की दुकान से दूध आदि सामान लेने गई हुई थी,। थोड़ी दूर चलने के बाद एक लड़का आया और कविता का पता पूछने लगा।

बात ही बातों में उसने मुझे हिप्नोटाइज कर लिया और मेरे सामान की थैली गले से सोने की चेन, दो अंगूठी नकदी व मोबाइल रखवा कर मुझे कुछ कदम आगे चलने को कहा। जैसे ही मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वह लड़का वहां से गायब हो गया। महिला ने बताया इस दौरान उसका साथी भी वह मौजूद था। वहीं थाना पुलिस ने महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल मामले की तफ्तीश शुरू की।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago