उत्तराखण्ड

टिफिन टॉप-डोरोथी सीट निरीक्षण में कमिश्नर दीपक रावत ने पर्यटकों के लिए साइन एज और सूचना बोर्ड लगाने की दी सलाह

नैनीताल:-  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को टिफिन टॉप-डोरोथी सीट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को टिफिन टॉप मार्ग में पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए जानकारी के लिए साइन एज लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग में विभिन्न प्रकार की प्रजाति के पेड़-पौधे के बारे जानकारी के लिए जगह-जगह में बोर्ड लगाने की बात कही। कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि डोरोथी सीट 22 सौ मीटर ऊंचाई पर है, साथ ही पर्यटक-पर्यटन के दृष्टि महत्तवपूर्ण है, ट्रेकिंग के लिए सीजन में हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन बीते दिनों भारी बारिश के कारण टिफिन टॉप-डोरोथी सीट भूस्खलन की चपेट में आ गया।

जिससे टिफिन टॉप चोटी- डोरोथी सीट अधिकांश हिस्सा टूट गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए वर्तमान में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के टिफिन टॉप और डोरोथी सीट में आवाजाही पूर्ण रूप से बंद है। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि टिफिन टॉप चोटी-डोरोथी सीट में मेजर प्रोडक्शन वर्क की आवश्यता है।

इसी क्रम में वन विभाग, नगर पालिका, लोनिवि आदि  के विभागीय अधिकारियों ने सयुंक्त निरीक्षण सर्वे किया है। प्राथमिकता के साथ डोरोथी सीट फिर से बनाने के लिए बेहतर डीपीआर तैयार की जाएगी। साथ ही इसको और भी ज्यादा बेहतर और आकर्षित बनाया जाएगा। जिसमें लाइट, पानी, शौचालय, ईको फैंडली टूरिज्म और अन्य सुविधा भी जाएगी। जिससे  टिफिन टॉप-डोरोथी सीट का पुराना इतिहास, जानकारी और पहचान बनी रहे। जिससे पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। इस दौरान केएमवीएन एमडी संदीप तिवारी, डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, एसडीएम प्रमोद कुमार, ईई लोक निर्माण विभाग रत्नेश सक्सेना, ईओ नगर पालिका पूजा आर्या, समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago