मनोरंजन

ड्वेन जॉनसन ‘द रॉक’ बने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले, फोर्ब्स की लिस्ट में नंबर एक पर

फोर्ब्स ने हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मशहूर हस्तियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ‘द रॉक’ ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। रेसलर से अभिनेता बने ड्वेन जॉनसन अक्सर अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। अब यह उपलब्धि हासिल करके वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

यह पहली बार नहीं है कि ड्वेन जॉनसन इस सूची में शामिल हो रहे हैं। अभिनेता पांचवीं बार इस सूची में शामिल हो रहे हैं। अभिनेता ने पहली बार 2016 में 64.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया था और फिर लगातार तीन वर्षों, 2019, 2020 और 2021 में टॉप पर बने रहे।

अभिनेता ने पिछले साल अपनी फिल्मों से काफी ज्यादा कमाई की। इस मामले में वह रयान रेनॉल्ड्स और जेरी सीनफील्ड जैसे मशहूर सितारों से भी आगे निकल गए हैं। कथित तौर पर अभिनेता ने पिछले साल ‘रेड वन’, ‘मोआना 2’ और अन्य फिल्मों के जरिए लगभग 88 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इस सूची में दूसरे नंबर पर रयान रेनॉल्ड्स ने 85 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ रहे। केविन हार्ट ने 81 मिलियन डॉलर और जेरी सीनफील्ड ने 60 मिलियन डॉलर के साथ टॉप 4 स्थान हासिल किया।

ड्वेन जॉनसन को आखिरी बार ‘रेड वन’ और ‘मोआना 2’ में देखा गया था। अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह ‘ए24’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह मार्टिन स्कॉर्सेसी की फिल्म, ‘द स्मैशिंग मशीन’ में लियोनार्डो डिकैप्रियो और एमिली ब्लंट के साथ भी अभिनय करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago