राष्ट्रीय

मनाली में सीमा सड़क संगठन के कैफे का ई-उद्घाटन किया

रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने 26 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन महानिदेशालय के मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने कई पुस्तकें और सार-संग्रहों का अनावरण भी किया।

इनमें – ‘नेशंस बीआरओ:लुकिंग एहेड’ जो उत्तराखंड में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कार्यों का एक सार-संग्रह, सीमा सड़क संगठन द्वारा विश्व रिकॉर्ड की स्थापना पर स्पेशल डे कवर, वीर गाथा – सीमा सड़क संगठन के गुमनाम नायकों पर एक पुस्तक और अधिक ऊंचाई से संबंधित समस्याओं की मेडिकल हैंडबुक शामिल हैं। रक्षा राज्य मंत्री महोदय ने मनाली में सीमा सड़क संगठन के एक कैफे का ई-उद्घाटन भी किया।

रक्षा राज्य मंत्री महोदय ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सामरिक महत्व की सड़कों और राजमार्गों का कार्य पूरा होने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जो सीमा सड़क संगठन के कर्मियों के अथक प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ये सड़कें न केवल हमारे सशस्त्र बलों की सुचारू आवाजाही को सुविधाजनक बनाती हैं बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए व्यापार, पर्यटन और संपर्क को भी बढ़ावा देती हैं।

उन्होंने कहा, “सुदूर पहाड़ी इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास के परिणामस्वरूप इन खूबसूरत जगहों पर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जो पहले दुर्गम थे। इन सड़कों पर पर्यटकों के लिए मैत्रीपूर्ण और सुरक्षित परिवहन प्रदान करने के लिए इन क्षेत्रों में प्रमुख पर्यटक सर्किटों के साथ सुविधाएं और बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने वाले बहु-उपयोगिता कैफे स्थापित करने की आवश्यकता महसूस की गई। सीमा सड़क संगठन ने मनाली में सीमा सड़क संगठन के एक कैफे का निर्माण करके इस पहलू में अग्रणी भूमिका निभाई है।”

रक्षा राज्य मंत्री महोदय ने अपने दायरे और गतिविधियों का विस्तार करने के लिए सीमा सड़क संगठन की सराहना की। श्री अजय भट्ट ने कहा कि सीमा सड़क संगठन न केवल सड़कों और पुलों का निर्माण कर रहा है, बल्कि हवाई क्षेत्रों, सुरंगों, हेलीपैड, 3-डी मुद्रित इमारतों, कार्बन उत्सर्जन मुक्त आवासों आदि पर भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “नए विचारों को अपनाना हमेशा से प्रगति की पहचान रहा है और सीमा सड़क संगठन द्वारा अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाना उसकी दूरदर्शिता को प्रदर्शित करता है।”

रक्षा राज्य मंत्री महोदय ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उमलिंग ला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटर वाहन चलाने के योग्य सड़क के निर्माण और लद्दाख में लिकरू – मिगला – फुकचे पर काम शुरू करने के लिए सीमा सड़क संगठन को बधाई दी। उन्होंने सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और देश के दूर-दराज और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए जीवन में सुगमता सुनिश्चित करने में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी के नेतृत्व में सीमा सड़क संगठन द्वारा निभाई गई भूमिका की भी सराहना की।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago