देहरादून: प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट देहरादून के गुच्चू पानी में आज एक युवक की हत्या हो गई। युवक ई-रिक्शा चलाता था। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि युवक बीते दिन से लापता था। युवक की पहचान मोहसिन निवासी मेंहुवाला के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को तीन युवक मोहसिन की ई-रिक्शा बुक कर अपने साथ ले गए थे। मोहसिन की ई-रिक्शा गुच्चू पानी तिराहे पर खड़ी हुई थी। परिजन ही उसे ढूंढते हुए शव तक पहुंचे थे।
मोहसिन के सिर पर चोट के निशान हैं। शव के आस-पास खाने पीने की चीजें भी पड़ी हुई थीं। शराब की बोतल भी वहीं पर रखी मिली। हत्या किसी पत्थर से वार कर की गई है। मोहसिन का शव भी झाड़ियों के पास पत्थरों में पड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…