राष्ट्रीय

म्यांमार में भूकंप से 2,719 मौतें, 4,521 घायल, लापता लोगों की संख्या 400

रायटर्सहांगकांग:-  म्यांमार में शुक्रवार में आए विनाशकारी भूकंप ने तबाही ला दी है। अब इस भूकंप से मरने वालों की संख्या 2 हजार के पार पहुंच गई है। चीन सेंट्रल टेलीविजन ने इसको लेकर जानकारी दी है। चीन सेंट्रल टेलीविजन के मुताबिक, म्यांमार में भूकंप से 2, 719 लोगों की मौत हो गई और 4,521 लोग घायल बताए जा रहे हैं। चीन सेंट्रल टेलीविजन के मुताबिक, 400 लोग लापता बताए जा रहे हैं। म्यांमार के नेता मिन ह्लाइंग के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 3 हजार पहुंच सकती है।

म्यांमार में 28 मार्च 2025 को जोरदार भूकंप आया था। इस भूकंप के झटके पड़ोसी देशों मसलन भारत और थाईलैंड में भी महसूस किए गए थे। इस भूकंप ने म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पास खूब तबाही मचाई है।राहत-बचाव कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी अपनों को खोजने के लिए खुद भी मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। वहीं, भीषण गर्मी के कारण शवों से दुर्गंध आनी शुरू हो गई है। हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। भूकंप से मरने वालों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। भूकंप की वजह से नमाज पढ़ रहे 700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 60 से ज्यादा मस्जिदें भी तबाह हो गई हैं।

भूकंप ने म्यांमार के सगाइंग शहर में भी कई मठों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा, उपग्रह चित्रों में आसपास की नदियों में दरारें भी दिखाई दी हैं, जो भूकंप के दौरान मिट्टी के अस्थिर होने का संकेत देती हैं। इसे लिक्विफेक्शन कहते हैं, जिसमें जमीन पानी के साथ मिलकर कीचड़ में बदल जाती है और इमारतों को भी नुकसान पहुंचता है। ISRO के वैज्ञानिकों के अनुसार म्यांमार क्षेत्र भारतीय और यूरेशियाई प्लेटों की सीमा पर स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। भारतीय प्लेट हर साल करीब 5 सेंटीमीटर उत्तर की ओर बढ़ती है, जिससे भूकंपीय तनाव जमा हो जाता है। जब यह तनाव अचानक रिलीज होता है तो बड़े भूकंप आते हैं, जैसा कि म्यांमार में देखा गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago