उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किये गए भूकंप के झटके

उत्तराखंड : दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के चलते लोग घरों से बाहर आ गए। वहीं जम्मू में भी झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके दोपहर के दो बजकर 50 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान पाया गया है। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए थे।

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब ,उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद था। हालांकि इसका असर भारत और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में देखने को मिला। भारत में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई शहरों में झटके महसूस किए गए। झटके इतना तेज था कि लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में इसका केंद्र था, जहां भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई है। ईएमएससी ने कहा कि भूकंप 201 किमी की गहराई पर था। भूकंप की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, भूकंप के दौरान घबराएं नहीं, शांत रहें. टेबल के नीचे जाएं और एक हाथ से अपने सिर को ढकें. बाहर आने के बाद इमारतों, पेड़ों और दूर रहें. इसके अलावा लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करें. आप गाड़ी के अंदर है तो इसे रोककर झटके समाप्त होने तक अंदर ही रहें। भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त इमारतों में न जाएं। सीढियों का प्रयोग करें. आप मलबे में फंस गए हैं तो माचिस नहीं जलाएं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago