उत्तराखण्ड

पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के घर पर ईडी ने मारा छापा, मचा हड़कंप

देहरादून : पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर बुधवार की सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा। टीम मौके पर ही डेरा डाले हुए हैं। आवास के अंदर किशनचंद से जांच पड़ताल चल रही है। बता दें कि, इससे पहले बुधवार सुबह उत्तराखंड के कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ भी ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

हरिद्वार में पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर ईडी की टीम ने छापा मारा। मामले के अनुसार, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में अवैध निर्माण और पाखरों में टाइगर सफारी के लिए पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया था। मामले में दो आईएफएस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। मामले की जांच में आईएफएस किशनचंद पर कई संगीन आरोप लगे थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने का दावा सरकार ने किया था। वित्तीय अनियमित्ताओं के साथ अपने पद का दुरुपयोग का भी आरोप थे। जिसके बाद एसआईटी ने किशनचंद को दिसंबर में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। बीते अप्रैल माह में किशनचंद को हाईकोर्ट से शसर्त जमानत मिल गई थी।

अब बुधवार की सुबह ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के नंद विहार कालोनी स्थित मकान पर ईडी की टीम ने सुबह सात बजे छापा मारा। पिछले चार घंटे से टीम मौके पर ही डेरा डाले हुए हैं। वहीं, बुधवार सुबह देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित रावत के घर ईडी की टीम पहुंची। यहां ईडी की टीम पाखरों रेंज घोटाले के संबंधित जांच में आई थी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago