उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग ने 1,222 अतिथि शिक्षकों की तैनाती की सूची जारी की, प्रतीक्षा सूची से किया जाएगा चयन

प्रदेश में 1,222 अतिथि शिक्षकों को तैनाती मिलेगी। प्रतीक्षा सूची से इनकी तैनाती की जाएगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में अतिथि शिक्षकों के पूर्व से 5,034 पद मंजूर हैं। इसमें से 4,283 सहायक अध्यापक एलटी और प्रवक्ता पदों पर अतिथि शिक्षक तैनात थे, लेकिन वर्तमान में कई अतिथि शिक्षक पद छोड़ चुके हैं। विभाग की ओर से 751 पदों पर इनकी तैनाती की जानी थी, इसमें से मात्र 172 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंचे।

हालांकि, अभी अल्मोड़ा, देहरादून और उत्तरकाशी में काउंसलिंग नहीं हुई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके, इसके लिए विभागीय मंत्री ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के 1222 पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। अतिथि शिक्षकों को दुर्गम और अति दुर्गम विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। विभाग में इनके पूर्व से 5034 पद स्वीकृत हैं। -डा. मुकुल सती, प्रभारी अपर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago