उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री  डॉ धन सिंह रावत ने कहा बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में दुरूस्त होगी ढ़ांचागत व्यवस्था

देहरादून:- विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा में लम्बे समय से रिक्त शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को दो टूक निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा प्रदेशभर के विद्यालयों में ढ़ांचागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। साथ ही कलस्टर स्कूलों के मानक निर्धारण के लिये भी अधिकारियों को कहा गया।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में लम्बे समय से रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिये आयोग को तत्काल अधियाचन भेजा जाय ताकि विभाग को समय पर नये शिक्षक उपलब्ध हो सके और स्कूलों में पठन-पाठन सुचारू हो सके। विभागीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा में गुणावत्ता लाने के उद्देश्य से प्रदेश में कलस्टर मॉडल स्कूल बनाये जाने हैं, इन स्कूलों के मानक निर्धारण के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही उन्हें शासन को जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों को एक साथ जोड़कर कलस्टर स्कूल स्थापित किये जायेंगे। इससे विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी साथ ही विद्यालयों को साधन सम्पन्न बनाने में भी आसानी होगी। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में ढ़ांचागत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। स्कूलों के नवीन एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों के निर्माण को जनपदवार शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, निदेशक बेसिक शिक्षा वन्दना गर्ब्याल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago