उत्तराखण्ड

बदरीनाथ हाईवे, श्रद्धालुओं की जुगलबंदी और पुलिस की निगरानी से सफल बीआरओ सड़क खोलने का प्रयास

चमोली:- उत्तराखंड के जोशीमठ से राहत भरी खबर आ रही है., यहां चुंगी धार के समीप 9 जुलाई से बाधित बदरीनाथ हाईवे पर बीआरओ द्वारा पैदल आवाजाही सुचारू कर दी है। इसके बाद जोशीमठ में 9 जुलाई से फंसे तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी देर रात की बारिश के कारण लंगसी, भनेरपानी, पागलनाला और पीपलकोटी में अभी भी सड़क बंद है। जोशीमठ, पीपलकोटी और आसपास के इलाकों में हजारों श्रद्धालुओं को रोका गया है।

बीआरओ के जांबाज तकनीशियनों और अधिकारियों के 58 घंटे से अधिक के नॉन स्टॉप सड़क खोलने के कार्य के प्रयास के बाद ही आज गुरुवार सुबह जोशीमठ के समीप चुंगी धार बदरीनाथ हाईवे पर पैदल आवाजाही सुचारू हो पाई है। आज सुबह 200 से अधिक श्रद्धालु पैदल दूसरे छोर पर सकुशल पहुंच गए हैं, वहीं वाहनों की आवाजाही भी आज दोपहर तक सुचारू होने की संभावना है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पंक्तिबद्ध तरीके से इस स्लाइड जोन से यात्रियों को पुलिस प्रशासन ओर एसडीआरएफ की निगरानी में दूसरे छोर तक आर पार कराया जा रहा है। वहीं तीर्थ यात्रियों ने बीआरओ के सड़क खोलने के इस अथक प्रयास को और प्रशासन के सहयोग की भी तारीफ की है।

जोशीमठ में तो थोड़ी राहत मिल गई है, लेकिन बदरीनाथ ऋषिकेश नेशनल हाईवे अभी भी कई स्थानों पर लैंडस्लाइड के कारण आए मलबे के कारण बंद पड़ा है। देर रात हुई बारिश ने इस मुसीबत को और बढ़ा दिया है,चमोली जिले में बदरीनाथ नेशनल हाईवे लंगसी, भनेरपानी, पागलनाला और पीपलकोटी में बंद है। 9 जुलाई को जोशीमठ में चुंगी धार के पास एक ही दिन में दो बार लैंडस्लाइड हुआ था, ये लैंडस्लाइड एक ही स्थान पर हुआ था। पहले सुबह चुंगी धार पर पहाड़ का हिस्सा गिरा था, जैसे ही बीआरओ ने सड़क को कड़ी मशक्कत के बाद खोला और उस पर आवाजाही शुरू हुई, तभी फिर शाम को और भी भयानक लैंडस्लाइड हो गया। इस लैंडस्लाइड ने बदरीनाथ नेशनल हाईवे को भी नुकसान पहुंचाया, तभी से सैकड़ों तीर्थयात्री यात्रा मार्ग के दोनों ओर फंसे हुए थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago