उत्तर प्रदेश

कानपुर में गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी, पांच दिन में 93 मेगावाट की वृद्धि

कानपुर:-  सूरज के नजरें तरेरते ही घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों में एसी और कूलर का उपयोग बढ़ गया है। इस कारण कानपुर बिजली की खपत बढ़ गई है। पिछले पांच दिन में बिजली की डिमांड में 93 मेगावाट का इजाफा हुआ है। मई के तीसरे हफ्ते में उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। धूप की तपिश और गर्म हवा से बचने के लिए लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। दोपहर में राहत और रात के वक्त सुकून की नींद के लिए एसी और कूलर का सहारा लिया जा रहा है।

घरों में फर्राटा, टेबल फैन और पंखे भी अलग से चलाए जा रहे हैं। कई स्कूलों मे छुट्टियां हो गई हैं, जिसके चलते बच्चे घरों में टीवी और कंप्यूटर गेम खेलने में व्यस्त हो गए हैं। इन सभी से बिजली की डिमांड बढ़ गई है। अमूमन गर्मियों में बिजली की औसतन डिमांड 600 मेगावाट रहती है।

खपत बढ़ने की रिपोर्ट यूपीपीसीएल को भेजी गई

14 मई डिमांड 600 मेगावाट को पार कर गई थी। 17 मई को बिजली की खपत 648 मेगावाट रिकॉर्ड हुई। केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि गर्मी और उमस की वजह से बिजली की खपत बढ़ गई है। इसके आगे और बढ़ने की संभावना है। केस्को की ओर खपत बढ़ने की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को भेजी गई है।

तापमान के अनुरूप बढ़ती खपत

बिजली की खपत तापमान और उमस के अनुरूप बढ़ती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम अनुभाग के आकंड़ों के मुताबिक 13 मई को अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इस दिन बिजली की खपत 555 मेगावॉट आई। शनिवार को जब पारा 46 पर पहुंचा तो डिमांड 648 मेगावाट हो गई।

दिन       खपत

13 मई  – 555

14 मई  – 614

15 मई  – 612

16 मई  – 620

17 मई  – 648

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago