उत्तराखंड में हाथी का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिन जौलीग्रांट में हाथी ने दंपती को मार डाला। वहीं, आज रुड़की के बुग्गावाला में भी हाथी ने गांव जा रहे एक ग्रामीण की जान ले ली। आस-पास के लोगों ने किसी तरह हाथी को भगाया और सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांव हरिपुरा टोंगिया निवासी सोमपाल सिंह(50) की पुत्रवधू बुग्गावाला के एक अस्पताल में भर्ती है। बृहस्पतिवार की सुबह सोमपाल सिंह पुत्रवधू को देखकर अस्पताल में पैदल घर जा रहे थे। जैसे ही वह बुग्गावाला और हरिपुर टोंगिया गांव के बीच नदी में पहुंचे तो एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया।
शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को मौके से भगाया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष बुग्गावाला मनोज शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…