ऊधम सिंह नगर :- दिनेशपुर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज से सटे जयनगर नंबर तीन में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई। नर हाथी की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है। जंगल से खेतों में आए हाथी की पीठ बेहद नीचे से गुजर रही लाइन में छू गई और हाथी की मौत हो गई।
सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन को ऊंचा करने के लिए ऊर्जा निगम से कई बार कहा गया था। बताया जा रहा है कि हाथी भोजन पानी की तलाश में आबादी की ओर आया होगा और करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…