उत्तराखण्ड

काठगोदाम से देहरादून आ रही ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक, सरिया से टकराने से बची दुर्घटना

देहरादून:-  काठगोदाम से देहरादून आ रही 14119 देहरादून एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे 15 फीट लंबे सरिया पर चढ़ गई। इंजन के नीचे तेज आवाज आने और चिंगारी उठने से लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। देहरादून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह 4:30 बजे देहरादून आ रही थी। ट्रेन जैसे ही डोईवाला और हर्रावाला के बीच पहुंची लोको पायलट अनुज गर्ग को इंजन के नीचे तेज आवाज सुनाई दी। खतरे का अंदेशा होते ही उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन रोक दी। उन्होंने अपने असिस्टेंट के साथ नीचे उतरकर देखा तो इंजन के नीचे करीब 15 फीट लंबा और तीन सूत मोटा सरिया पड़ा हुआ था।

किसी तरह सरिया निकालकर किनारे कर दिया गया और ट्रेन को सुरक्षित वहां से देहरादून रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। साथ ही मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के साथ ही आरपीएफ को दी गई। रेलवे की ओर से डोईवाला कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। हाल ही में देशभर में कई स्थानों पर ट्रेन पलटाने की साजिश के तहत सिलिंडर, ड्रम आदि रखकर रेलवे लाइन अवरुद्ध करने की साजिशें हुई हैं ऐसे में इस घटना पर जीआरपी और पुलिस अलर्ट हो गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि आखिरकार सरिया रेलवे पटरी पर कैसे आया। बताया जा रहा है कि जहां घटना हुई वहां आसपास निर्माण भी चल रहा है।

ट्रैक पर सरिया होने के पीछे यह भी कारण हो सकता है कि कुछ लोग सरिया लेकर जा रहे हों और एक सरिया ट्रैक पर छूट गया हो। दूसरी आशंका यह भी है कि हो सकता है किसी ने सरिया को जानबूझकर वहां रखा हो। पुलिस और जीआरपी ने हर बिंदु पर गहनता से जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago