देहरादून चारधाम यात्रा सीजन में हुए एक हादसे के बाद रुद्रप्रयाग में निलंबित किए गए चार विभागीय कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है। आपको बताते चले की बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के बैनर तले आरटीओ कार्यालय में हड़ताल हो रही थी कर्मचारियों ने सभी विभागीय कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया था।
आरटीओ कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया गया था इससे आरटीओ दफ्तर में कोई काम नहीं हो सका था हड़ताल से अब तक आरटीओ कार्यालय को करीब एक करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो चुका है। हड़ताल के कारण नए वाहनों का पंजीकरण, टैक्स जमा करने, वाहन फिटनेस, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन परमिटों के नवीनीकरण कराने को लेकर लोग परेशान थे। माना जा रहा है की इस आदेश के बाद आरटीओ ऑफिस में कामकाज तेज होगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…