नई दिल्ली: कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार के श्रम व रोजगार मंत्रालय के सहयोग से फरवरी माह में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को केंद्रीय श्रम व रोज़गार मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा से नई दिल्ली में श्रम भवन मंत्रालय में बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से कोटद्वार में रोज़गार मेला अयोजित करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के प्रस्ताव पर सहमति बनी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने श्रमिकों के अधिकारों व हितों सहित सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास एवं नवीन योजनाओं को लेकर सचिव के साथ चर्चा की। वहीं प्रदेश सहित कोटद्वार के अन्तर्गत सिडकुल में कार्यरत श्रमिकों के संबंध में ईएसआई व पीएफ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर भी बात की। कोटद्वार में फरवरी माह में केंद्रीय श्रम व रोज़गार मंत्रालय के सहयोग से रोजगार मेला आयोजित करने को लेकर मंत्रालय द्वारा सहमति प्राप्त हुई, इस मेले में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर कई बड़ी कंपनियां कोटद्वार में पहुंचेंगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…