उत्तराखण्ड

हरिद्वार पुलिस व गौ तस्कर के बीच मुठभेड, बदमाश गोली लगने से घायल

हरिद्वार पुलिस व गौ तस्कर के बीच मुठभेड, बदमाश गोली लगने से घायल

एसएसपी के नेतृत्व में गौ तस्करों के लिए काल बन रही हरिद्वार पुलिस

गौ वंश पशु चोरी कर ले जा रहा था तस्कर

112 की सूचना पर मौके पर गई पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गौतस्कर ने किया था फायर

चौकन्नी पथरी पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, घायल बदमाश को पहुंचाया अस्पताल

01 गौ वंशीय पशु, 01 तमंचा, 03 खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस बरामद

मु0 नगर का हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट में वांछित था आरोपी

उत्तराखंड व यू0पी0 में आरोपी के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमें हैं दर्ज

अपराधियों के लिए धर्मनगरी में कोई जगह नहीं, सबको जेल भेजेंगे :: एसएसपी हरिद्वार

आज सुबह 112 द्वारा ग्राम ऐथल में अज्ञात चोर द्वारा गोवंश पशु चोरी की सूचना थाना पथरी को दी गई।

उपरोक्त सूचना पर थानाध्यक्ष पथरी मय टीम क्षेत्र में निकल कर चैकिंग अभियान चलाया गया जिस पर दौराने चैकिंग चोर के अलावलपुर रोड पर होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।  पुलिस टीम से चौतरफा अपने को घिरा हुआ देखकर घबरा कर गौवंशीय पशु को छोड़कर पॉपुलर के खेत की तरफ भागने पर टीम द्वारा आरोपी का पीछा किया गया जिसपर आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।

गोली लगने पर तस्कर के आत्म समर्पण करने पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर गौ तस्कर को नियमानुसार हिरासत में लेकर उपचार हेतु रुड़की अस्पताल भेजा गया।  पूछताछ में अभियुक्त का नाम अमीर आजम पुत्र जमील अहमद निवासी बागोवाली नई मंडी मुजफ्फरनगर उतर प्रदेश है जो वर्तमान में लंढौरा में किराये के मकान पर रहता था। जानकारी करने पर अभियुक्त का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास प्रकाश में आया है।

अभियुक्त के विरुद्ध गौवंश चोरी व पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना पथरी पर अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए। अभियुक्त को उपचार व विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

अमीर आजम पुत्र जमील अहमद निवासी बागोवाली नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

बरामदगी का विवरण

01 अदद गौ वंशीय पशु

01 तमंचा 315 बोर, 03 खोखा राउंड व 03 जिंदा कारतूस

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0स0571/19 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर

2- मु0अ0स0- 573/19 धारा 3/5/8 गौ वंश अधि थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर

3- मु0अ0स0 494/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर

4- मु0अ0स0- 12/23 धारा 3/4 गुंडा एक्ट थाना नई मंडी मु0नगर

5- मु0अ0स0- 22/23 धारा 3/5/8 गौ वंश अधि0 थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर

6- मु0अ0स0 337/24 धारा 380 भादवि थाना पथरी

7- मु0अ0स0 338/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 307 भादवि

नोट- अभियुक्त अमीर आजम पुत्र जमील अहमद निवासी बागो वाली नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का H.S है। जो नई मंडी थाने से गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा था

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार

2- उप निरी. विपिन कुमार

3- उप निरी. रोहित कुमार

4-उप निरी.नवीन चौहान

5-हेड कां. बलदेव पंवार

6- कां. दीपक

7- कां. नारायण

8- कां. राजीव

9- कां. सुखविंदर

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago