उत्तराखण्ड

शहर के बीचों बीच मोदी मैदान के निकट पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़

एक और मुठभेड़।

शहर के बीचों बीच मोदी मैदान के निकट पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़।

क्रॉस फायरिंग में अभियुक्त भूप सिंह के पैर में लगी गोली

घटना के उपरांत एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सरकारी अस्पताल पहुंचकर अन्य पहलुओं से हुए रूबरू।

बैंक के अंदर घुसने में सफल हुआ था बदमाश ,हो सकती थी बड़ी वारदात।

गश्ती दल के सतर्कता से टला बड़ा हादसा।

पुलिस की सतर्कता के चलते मोके पर धरा गया बदमाश।

बिलासपुर का रहने वाला है अभियुक्त भूप सिंह, पूर्व में बिलासपुर में दर्ज है आपराधिक मुकदमे ।

अन्य आपराधिक इतिहास की जुटाई जा रही है जानकारी।

दिनाँक 20/21जनवरी की रात्रि को ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र मे पुलिस के गश्ती दल ,गश्त कर रहे थे। तभी क्षेत्र में स्थित एक्सिस बैंक में एक संदिग्ध के होने की आहट सुनाई दी। नजदीक जाकर देखा तो बदमाश बैंक की खिड़की तोड़कर उसके एटीम को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया।और बैंक के अंदर घुस गया है, गश्ती दल द्वारा तुरंत मौके पर उसको पकड़ा गया। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उसका एक साथी और है जो मोदी मैदान के पास उसका इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा उसे साथ लेकर मोदी मैदान ले जाया गया। जहां से वह घने कोहरे का फायदा उठा कर अचानक गच्चा देकर झाड़ियों के अंदर भाग गया तथा अगले ही पल उसके द्वारा झाड़ियों के पास से गश्ती दल पर फायर किया गया , पुलिस पार्टी द्वारा भी अपने रक्षण में फायर किया गया जिस पर अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया है, तत्पश्चात देखने पर उसके बगल मे खोखा कारतूस और तमंचे के अतिरिक्त एक बैग भी पड़ा था ,पूछने पर उसने बताया कि उसका साथी नाजिम निवासी बिलासपुर जो यहां उसके इंतजार में था। जो मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के अन्य साथी नाजिम की तलाश की जा रही है। अभियुक्त भूप सिंह बिलासपुर का रहने वाला है इसका पूर्व में बिलासपुर में आपराधिक इतिहास होना ज्ञात हुआ है, सरहदी जनपदों और उत्तर प्रदेश से इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त सरकारी अस्पताल में उपचार आधीन है, जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago