राष्ट्रीय

वैशाली में एनकाउंटर: एसटीएफ ने एक अपराधी को मार गिराया, दूसरा दबोचा

वैशाली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र में राजीव माली रंगदारी और गोलीबारी के मामलों में वांछित था और घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजीव माली अपने साथी प्रमोद कुमार के साथ अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और सदर थाने की पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कला पूर्वी माली टोला पहुंचकर राजीव माली के घर की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने राजीव माली को पकड़ने के लिए घर में प्रवेश करने का प्रयास किया, उसने और उसके साथी प्रमोद कुमार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
इसके बाद, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें राजीव माली के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस अभिरक्षा में राजीव माली को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति नाजुक बताई गई और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से राजीव माली के साथी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से एक पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस प्रमोद कुमार के आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है।
वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कला पूर्वी माली टोला निवासी राजीव माली रंगदारी और गोलीबारी के मामलों में वांछित था। सूचना प्राप्त होते ही वैशाली पुलिस और एसटीएफ ने उसके घर की घेराबंदी की। इस दौरान राजीव माली और प्रमोद ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें राजीव माली के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी। उसके साथी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मौके से एक पिस्तौल और एक खोखा बरामद हुआ है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago