ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता नवीन सिंह टोलिया ने पिथौरागढ़ में विद्युत वितरण की समीक्षा, मानसून में अवकाश पर रोक

पिथौरागढ़:-  ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता (वितरण) नवीन सिंह टोलिया सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने जिले में विद्युत वितरण व्यवस्था की समीक्षा की और मानसून काल में अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी।  जिला मुख्यालय में पिथौरागढ़ और धारचूला डिवीजन के अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि मानसून काल में ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाए। दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर किया जाए और कर्मचारियों को पूरी तरह मुस्तैद रखा जाए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी मानसून काल में अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर अवकाश नहीं लेंगे। उन्होंने सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की और अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली चोरी रोकने, शत-प्रतिशत बिलिंग करने और नये संयोजन समय से निर्गत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्य अभियंता ने कहा कि बकाया वसूली के लिए पूरे वर्ष भर प्रयास जारी रखे जाएं।

बकायेदारों को नोटिस प्रेषित करने और बकायेदारों के संयोजन विच्छेद करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता डीएस बिष्ट, पिथौरागढ़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता नितिन सिंह गर्खाल, धारचूला डिवीजन के अधिशासी अभियंता वीके बिष्ट, दोनों डिवीजन के समस्त उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours