उत्तर प्रदेश:- आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग के यहां सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। टीम के पहुंचने के साथ ही सभी की घर से आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कमला नगर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरम में रहने वाले बिल्डर प्रखर गर्ग के घर पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा। ये टीम लखनऊ से जांच के लिए आई है। इसके साथ ही नोएडा और अन्य जगहों पर भी छापे की सूचना है।
हाईकोर्ट में अर्जी देकर सुर्खियों में आए प्रखर ने कॉरिडोर निर्माण के लिए 510 करोड़ रुपये बांकेबिहारी भक्तों संग मिलकर इकट्ठा कराने की बात कही थी। एसएसपी मथुरा ने इस संबंध में आगरा पुलिस से प्रखर गर्ग के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की जानकारी मांगी। जिसमें प्रखर गर्ग का आपराधिक इतिहास सामने आया।
प्रखर गर्ग जेल भी जा चुका है। जमानत पर बाहर है। जिन लोगों के साथ रकम के लेनदेन में धोखाधड़ी हुई वह प्रखर गर्ग के घर से लेकर पुलिस थानों व अदालतों में चक्कर काट रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…