बिहार:- राजधानी पटना में बिहार के एक बड़े इंजीनियर सहित उनके रिश्तेदारों के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी आज सुबह से ही की जा रही है। भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है। यह छापेमारी फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के पूर्णेन्दु नगर स्थित आवास पर किया जा रहा है। कई गाड़ियों पर सवार होकर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूर्णेंदु नगर स्थित आवास पर पहुंची है और तलाशी ले रही है।
छापेमारी के दौरान भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के आवास के मुख्या द्वार बंद कर दिया है, ताकि न कोई अंदर से बाहर जा पाए और न कोई बाहर से अंदर आ सके। फिलहाल तलाशी का कार्य जारी है। उनपर आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान वह गलत तरीके से संपत्ति अर्जित किया है। साथ ही साथ अवैध काली कमाई से अपने रिश्तेदारों के नाम से भी संपत्ति अर्जित की है। मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रवर्तन निदेशालय की यह यह कार्रवाई आइएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामले में की है। भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास पर आरोप है कि टेंडर घोटाले में उनकी संलिप्तता है, जिस वजह से यह कार्रवाई की गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…