उत्तराखण्ड

तीर्थयात्रियों में चारधाम को लेकर उत्साह, केदारनाथ धाम में सबसे अधिक पहुंचे श्रद्धालुओं

उत्तराखंड:-  चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल से 7 मई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 505286 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

 

स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के बाद यात्रा करने में जोखिम उठा रहे श्रद्धालु

चारधाम यात्रा में आने वाले कई श्रद्धालु स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों को नजर अंदाज कर जोखिम उठा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्गों पर की जा रही स्क्रीनिंग में उच्च रक्त चाप, अस्थमा समेत सांस से संबंधी बीमारियां सामने आ रही हैं। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में 33 यात्रियों को यात्रा न करने की सलाह दी गई। अब तक यात्रा मार्ग पर 55 साल से ऊपर के 40 हजार से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है।

केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्गों में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। चारोंधाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होने के कारण श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जो श्रद्धालु पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं, उनके लिए जोखिम ज्यादा रहता है। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्गों पर 22 मेडिकल केयर प्वाइंट स्थापित किए हैं। जहां पर श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए 1325 श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें होने के बाद भी यात्रा करने के लिए खुद जिम्मेदारी ली है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा में आने वाले 55 वर्ष से अधिक आयु के सभी श्रद्धालुओं की मेडिकल केयर प्वाइंट पर स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले डॉक्टरों का परामर्श लें, जिससे यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

55 वर्ष से अधिक आयु के 40 हजार  कर चुके दर्शन

पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार चारधाम यात्रा में 22 अप्रैल से लेकर 6 मई तक 55 वर्ष से अधिक आयु के 40 हजार से अधिक और 54 वर्ष से कम आयु के 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago