उत्तर प्रदेश

सदर रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का उत्पात, यात्रियों को समझाने पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमला

देवरिया:- सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात तकरीबन 11 बजे किन्नर, आरपीएफ इंस्पेक्टर पर उसे समय हमलावर हो गए जब वह यात्रियों से विवाद कर रहे किन्नरों को समझने के लिए पहुंचे। यात्री से विवाद छोड़ किन्नर आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद पर ही हमलावर हो गए और उन्हें पीटने के लिए दौड़ा लिए। किन्नरों ने उनके ऊपर डंडे, डस्टबिन आदि से प्रहार भी किया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के सिपाहियों ने बीच बचाव किया।

जीआरपी में किन्नरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जीआरपी ने इस मामले में दो किन्नरों को हिरासत में लिया है। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। रात में किन्नर यात्रियों से रुपये की मांग रहे थे। इस बीच प्लेटफार्म पर एक यात्री से किन्नर से बतकही के बाद मामला बिगड़ गया। उसके बाद किन्नर ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया और वहां विवाद के बाद मारपीट की स्थिति बन गई।

इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर को मिली तो वह रेलवे सुरक्षा बल के सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। ऐसे में किन्नर यात्री को छोड़ आरपीएफ इंस्पेक्टर से ही उलझ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें पीटने के लिए किन्नरों ने दौड़ा लिया और उनकी पिटाई भी कर दी। जीआरपी के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में किन्नरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दो किन्नरों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago