उत्तराखण्ड

झमाझम बारिश में भी कम नहीं हुई लोगों की भोले बाब के प्रति आस्था,उत्तराखंड के शिवालयों पर लगा भक्तों का तांता

उत्तराखंड:-  झमाझम बारिश के बीच जय भोले की गूंज। बम-बम भोले की जयकारों से देवभूमि उत्तराखंड के शिवालय गूंज उठे। सावन माह सोमवार आज से शुरू हो गए हैं। सावन माह भगवान शिव को बेहद प्रिय है। शहर से देहात तक के सभी शिवालयों की खास सजावट की गई है और सुबह से शिवालय में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी है।

इस बार सोमवार से ही सावन माह का प्रारंभ हुआ है। शिवालयों में भगवान शिव की विशेष-पूजा अर्चना हो रही है। लाखों कांवडि़ए जल भरने के लिए हरिद्वार पहुंच चुके हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ पटरी पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। कांवड़ पटरी से ही पैदल शिवभक्तों को निकाला जा रहा है। सोलानी पार्क मार्ग से हाईवे को जाने वाले मार्ग को बंद दिया गया है। नगर निगम चौक पर भी पुलिसकर्मी तैनात हो गए हैं जो कांवड़ यात्रियों को ट्रैफिक रोककर निकाल रहे हैं। चंद्रशेखर चौक पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। बोट क्लब तिराहे को भी बंद कर दिया गया है। एसबीआई मुख्य शाखा वाले मार्ग पर भी बांस और बल्लियां लगा दी गई हैं। गणेशपुर पुल से पटरी वाले मार्ग पर भी बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। इसी तरह से आसफनगर झाल के तिराहे को भी बंद कर दिया गया है। केवल कांवड़ यात्रियों के लिए ही कांवड़ पटरी को रखा गया है।

महाशिवरात्रि पर जल से शिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त रवाना हो रहे हैं। इसी के चलते हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी है। कांवड़ियों का उत्साह देखने लायक है। वे भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए और भक्ति गीत गाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। दिल्ली की ओर से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों का काफी संख्या में ट्रकों, बसों, निजी वाहनों से काफिला लगातार बढ़ रहा है। हाईवे पर जगह-जगह कांवड़ियों का जत्था देखने को मिल रहा है। सुबह व शाम में नारसन कस्बे में भारी संख्या में कांवड़िए हाईवे से गुजर रहे हैं। दोपहर में धूप बढ़ने पर कांवड़िए हाईवे किनारे ढाबों, दुकानों आदि पर आराम करते हैं। देर शाम को नारसन तिराहे, मोहम्मदपुर जट्ट, उल्हेड़ा आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग कांवड़ियों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

श्रीनगर में कमलेश्वर महादेव, नागेश्वर, किलकिलेश्वर, घसिया महादेव,अल्केश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। हालांकि सुबह 6 बजे से साढ़े सात बजे तक बारिश होने के चलते श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिवालयों में बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सावन सोमवार के पहले दिन ऋषिकेश में शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग रहा। रुड़की शहर से देहात तक मंदिरों में लोगों ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शहर के सिविल लाइन शिव मंदिर, रामनगर शिव चौक, रामनगर राम मंदिर, अंबर तालाब शिव मंदिर,  मकतूलपुरी शिव मंदिर, सब्जी मंडी चौक स्थित शिव मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओ ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। नई टिहरी में बौराड़ी स्तिथ सत्येश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भोले शंकर को जलाभिषेक कर खुशहाली की मन्नत मांगी।

राजधानी देहरादून में सुबह से ही भक्त बड़ी संख्या में मंदिरो में पहुंचकर भगवान शिव का आस्था के जल से जलाभिषेक कर रहे है। सावन की शुरुआत के साथ ही सुबह से तेज बारिश भी हो रही है। शहर के टपकेश्वर महादेव मंदिर, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, पंचायती मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर समेत शहरभर के शिवालयों में भक्त पहुंचकर भगवान शिव का आस्था के जल से जलाभिषेक कर रहे है। सावन के सोमवार को लेकर बड़े बुजुर्गों के साथ ही बच्चों में उत्साह है। स्कूल जाने से पहले बच्चे शिवालयों में पहुंचे और जलाभिषेक किया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago