देश-विदेश

सेवानिवृत्त सैनिकों को भी नहीं बख्शा, बिलासपुर में 20 लाख की धोखाधड़ी

हिमाचल प्रदेश;-  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नौकरी के नाम पर चार पूर्व सैनिकों से 20.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त सैनिक कमलेश कुमार निवासी घुमारवीं की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व विश्वासघात की धाराओं में थाना भराड़ी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार साल 2022 में वह सेना से सेवानिवृत्त हुए तो उसी वर्ष उनके एक सैनिक मित्र त्रिलोक चंद ने बताया कि उसके गांव भटेड़ जिला हमीरपुर का एक व्यक्ति संजय ठाकुर उर्फ लक्की नौकरी दिलाने में मदद करता है

संजय ने बातचीत के दौरान बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती चल रही है। इसके लिए सात लाख रुपये की जरूरत होगी। कमलेश ने बताया कि उन्होंने 26 मई 2022 को संजय ठाकुर को 5,000 रुपये और 28 मई को उसके साथी नीतीश कुमार के खाते में 30,000 रुपये ट्रांसफर किए। इसी दौरान उनके तीन अन्य सैनिक मित्र भी आरोपी संजय ठाकुर, नीतीश कुमार और लवप्रीत सिंह के संपर्क में आकर नौकरी दिलाने के नाम पर रकम दे बैठे। कमलेश के साथ कुल चार पूर्व सैनिकों से ठगी हुई है। शातिरों ने कुल 20 लाख 35 हजार की ठगी की है। कमलेश से 8.85 लाख, दिल्ली के घनश्याम से नौ लाख, राजस्थान के शीशराम से डेढ़ लाख, राजस्थान के ही ओमाराम से एक लाख रुपये की ठगी हुई है। शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिए, जिससे विश्वास बना रहे। जब लंबे समय तक कोई नियुक्ति नहीं हुई और आरोपी लगातार जवाब देने से बचते रहे तो कमलेश कुमार और उनके साथियों को ठगी का संदेह हुआ।

आरोप लगाया कि संजय ठाकुर उर्फ लक्की पुत्र राज कुमार निवासी गांव भटेड़, तहसील टौणी देवी, जिला हमीरपुर, नीतीश कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी गांव धनाना-2, जिला भिवानी हरियाणा और लवप्रीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गांव बोहा, तहसील बुडलाडा, जिला मानसा, पंजाब ने सुनियोजित ढंग से लगभग 20.35 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों से अपील है कि वह नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को भी पैसे न दें और ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। सतर्कता ही ऐसे अपराधों से बचाव का सबसे मजबूत उपाय है। -चंद्रपाल सिंह, डीएसपी, घुमारवीं

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago