देहरादून:- राजधानी देहरादून में आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध रूप से मदिरा परोसे जाने से लेकर अवैध रूप से शराब तस्करी पर कारवाई जारी है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने राजपुर रोड स्थित एफ बार पर रेड करते हुए 12:00 बजे के बाद भी नियम विरुद्ध बेची जा रही शराब की लगातार आ रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के लिए दो अलग-अलग सर्कल की बड़ी टीम भेजते हुए जांच कराई जांच में मिल रही शिकायत सही पाई गई जिसके आधार पर आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई है।
जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान ने बताया है की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर जांच कराई गई थी और जांच में बात सही पाई गई है जिसके आधार पर कार्रवाई के साथ-साथ बार लाइसेंस कैंसिलेशन की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी आबकारी मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप सभी को पूर्व में सूचित किया गया था परंतु नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है यह आगे भी जारी रहेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…