उत्तराखण्ड

यूनिफॉर्म सिविल कोड के सुझाव के लिए भारत के अंतिम माणा गांव पहुंची विषेशज्ञ समिति

राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विषेशज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा नागरिकों का पक्ष सुनने के लिए क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इसका उद्देश्य राज्य के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को समान नागरिक संहिता की जानकारी देकर उनके सुझाव प्राप्त करना है। विशेषतौर से महिलाओं व युवाओं को इसके बारे में बताते हुए विवाह, संरक्षण, तलाक, गोद लेना, सम्पत्ति का अधिकार, आदि पर सुझाव प्राप्त कर तैयार की जाने वाली रिपोर्ट में समाहित करना है।

माणा जनपद चमोली

सदस्यों द्वारा भ्रमण का कार्यक्रम राज्य के सीमान्त गॉव, माणा जनपद चमोली से आरम्भ किया गया। दिनांक 01.10.2022 को माणा गॉव में सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित की गयी। समान नागरिक संहिता के बारे में जानकारी देने के उपरान्त उपस्थित महिलाओं, पुरूषों व युवाओं द्वारा अपने क्षेत्र से सम्बन्धित रीति-रिवाजों के विषय में जानकारी दी गयी। उनके द्वारा विभिन्न मुद्दों पर सुझाव प्रेषित किये गये। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा पारम्परिक वेशभूषा पहन कर प्रतिभाग किया गया।

जोशीमठ के नगर पालिका भवन में दोपहर 02 बजे से विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित कर उपस्थित जनों के सुझाव मांगे गये। इस बैठक में महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, प्रबुद्ध जनों द्वारा उपस्थित हो कर अपने अमूल्य सुझाव प्रेषित किये गये। क्षेत्रीय भ्रमण में माननीय सदस्य शत्रुघ्न सिंह, मनु गौड़ व डॉ सुरेखा डंगवाल द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 15.10.2022 से कुमाऊॅ मण्डल के जनपदों के लिए भी प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम तैयार किया जा चुका है। उनके द्वारा बताया गया कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्र हनोल, पुरोला, उत्तरकाशी आदि में क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को अपने सुझाव देने के लिए जागरूक किया जायेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

विमानों की सुरक्षा में दहशत, विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे…

51 mins ago

यातायात पुलिस के लिए नया एआई सॉफ्टवेयर, बंगलूरू के अस्त्रम की तर्ज पर होगा विकसित

उत्तराखंड:-  यातायात पुलिस का एआई सॉफ्टवेयर बंगलूरू के अस्त्रम सॉफ्टवेयर की तर्ज पर तैयार किया…

1 hour ago

प्रॉपर्टी विवाद में विरोधियों को फंसाने के लिए रची कहानी, पुलिस ने गिरफ्तार

देहरादून:-  खुद के अपहरण की सूचना पुलिस को देकर प्रॉपर्टी डीलर साथियों के साथ होटल…

1 hour ago

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ता स्तर, आने वाले दिनों में स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरा

दिल्ली;- दिल्ली राजधानी में सर्दी शुरू होने से पहले ही हवा बेहद खराब श्रेणी में…

2 hours ago

उत्तराखंड में रेलवे ट्रैक पर साजिश, एसटीएफ ने शुरू की जांच

देहरादून:- उत्तराखंड में रेलवे ट्रैक पर सरिया या सिलेंडर डालकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश की…

2 hours ago

ऑनलाइन इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग के नाम पर देश-विदेश में ठगी करने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

थाना राजपुर :- देहरादून पुलिस को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र कैनाल रोड के पास…

20 hours ago