उत्तर प्रदेश

पूराकलंदर थाना क्षेत्र में मकान में विस्फोट, युवती की मौत, छह गंभीर रूप से झुलसे, मकान मालिक ने सिलिंडर का दावा किया

हनुमतनगर (अयोध्या):- पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में शनिवार शाम दो मंजिला मकान में हुए तेज विस्फोट से एक युवती की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने हादसे की वजह अवैध पटाखों का भंडारण बताया है। मकान मालिक ने सिलिंडर फटने की बात कही है। छानबीन में सिलिंडर के टुकड़े नहीं मिले हैं। पुलिस हादसे की वजह पता कर रही है।

रामकुमार गुप्ता (34) अपने दोमंजिला मकान में आटा चक्की लगाए हैं। शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे पड़ोस के मौर्या का पुरवा निवासी रामकुमार कोरी की बेटी प्रियंका (19) आटा लेने पहुंची थी। उसी समय मकान में जोरदार विस्फोट हुआ और मकान भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। मकान मालिक रामकुमार, उनकी मां शिवपता (65), पत्नी इंद्रा (25), रामकुमार के बच्चे ईशा (9), लव (6) और यश (4) झुलस गए।

पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह, अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रताप द्विवेदी, तहसीलदार विनोद चौधरी ने जेसीबी मंगवाकर मलबा हटवाया। घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया और शिवपता को लखनऊ रेफर किया। शेष घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में पड़ोसी रमेश कुमार की भी दीवार गिर गई। आईजी प्रवीण कुमार ने भी देरशाम घटनास्थल का जायजा लिया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago