पंजाब:- बठिंडा के गांव तुंगवाली एवं बीड तलाब समेत अन्य जगहों पर बीती देर रात धमाके हुए। इसके बाद लोगों ने पूरी रात दहशत के साए में जागकर काटी। लोगों का कहना था कि अगर एक भी धमाका रिहायशी एरिया में होता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। गांव तुंगवाली में हुए धमाके से एक किसान के घर के दरवाजों समेत शैड और अन्य सामान टूट गया।
इतना ही नहीं घर के पास खड़ी ट्राली में से आर पार सुराख हो गए। जिस के बाद किसान एवं ग्रामीण पूरी दहशत में आ गए और सभी लोग एक जगह पर एकत्र हो गए। वहीं बीड तलाब के ग्रामीण एरिया में धमाका होने के बाद लोगों ने कहा कि अगर यही धमाका रिहायशी एरिया में होता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।
बीड तलाब के लोग बताते हैं कि जैसे ही बीती रात उनके एरिया में धमाका हुआ तो बच्चे धमाके की आवाज सुनकर एकदम डर गए और अपने माता पिता के साथ लिपट गए। बीड तलाब के लोगों ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि सेना ने दुशमन देश पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया। लोगों ने कहा कि वो इस घड़ी में सेना एंव भारत सरकार के साथ पूरी तरह से खडे़ हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…