उत्तराखण्ड

कुमाऊं में बाहरी घुसपैठियों की धरपकड़, आईजी ने चलाया सत्यापन अभियान

काशीपुर:-  आइजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने कहा कि बाहरी घुसपैठियों की पड़ताल करने के लिए मंडल के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। घुसपैठियों की मदद करने में यदि कोई स्थानीय नागरिक संलिप्त मिला तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी। अभी तक पांच पाकिस्तानी नागरिकों के यहां वीजा लेकर रहने की पुष्टि हुई है। जिनमें से एक व्यक्ति के कूटरचित दस्तावेज मिलने पर उसे डिपोर्ट कर दिया गया है।

पुलिस एक्टिव मोड पर

आपरेशन सिंदूर के बाद काशीपुर पहुंची आइजी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश के वर्तमान हालात को देखते हुए पुलिस एक्टिव मोड पर है। पुलिस को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। आगे विभिन्न जिलों में माकड्रिल किए जाएंगे और इनमें आपात स्थितियों से निपटने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जनता से संवाद कायम करते हुए राष्ट्रविरोधी तत्वों तथा उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। आपरेशन सिंदूर के बीच कई लोग इंटरनेट मीडिया में भ्रामक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इस बीच पुलिस ने चेतावनी जारी कर दी है। आइजी रिधिम अग्रवाल ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपरेशन सिंदूर को लेकर इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणी करने वालों पर नजर रखी जाए। गलत पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए और गलत पोस्ट को तत्काल डिलीट करवाया जाए।

आइजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि डीजीपी के आदेश के बाद सभी जिला पुलिस को आपरेशन सिंदूर के बीच अलर्ट रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग इंटरनेट मीडिया में गलत पोस्ट शेयर करते हैं। इससे माहौल खराब होता है। साथ ही बाहरी ताकतों को बल मिलता है। इसलिए इंटरनेट मीडिया पोस्टों पर नजर रखी जा रही है। यदि कोई गलत टिप्पणी करता है तो उसके विरुद्ध न केवल प्राथमिकी होगी, बल्कि हवालात में रात भी गुजारनी होगी। आइजी के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों की पुलिस को बताया गया है कि वह स्थानीय लोगों के संपर्क में रहें। आस पास कोई गतिविधि होती है तो उसके बारे में तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाए। साथ ही धार्मिक स्थलों की निगरानी पहले से अधिक बढ़ा दी है। रोडवेज व रेलवे स्टेशनों पर छोटी व लंबी दूरी की गश्त कराई जा रही है। अर्धसैनिक बलों के संग पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों में माक ड्रिल कर रही है।

 

विशेष परिस्थितियों में ही पुलिस व चिकित्सा कार्मिकों को मिलेगा अवकाश

 चंपावत–  भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल एवं युद्ध की आशंका के बीच पुलिस जवानों एवं चिकित्सा कर्मियों को विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टियां मिल पाएंगी। शासन के निर्देश के बाद एसपी अजय गणपति और सीएमओ डा. देवेश चौहान ने विभागीय कर्मियों को आदेश जारी कर दिए हैं। एसपी ने बताया कि शासन से मिले दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस जवानों को विशेष परिस्थिति में ही छुट्टियां दी जाएगी। उन्होंने बताया कि माक ड्रिल, सीमा सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी के लिए वर्तमान में पर्याप्त पुलिस कर्मियों की जरूरत है, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इधर, सीएमओ डा. देवेश चौहान ने सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। अति विशिष्ट परिस्थितियों में ही अवकाश देय होगा। सीएमओ ने बताया कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था की जा रही है। सभी अस्पतालों में चिकित्सकों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहने को कहा गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago