उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में तेज गर्मी,  मुख्यमंत्री धामी की तत्परता, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

उत्तराखंड:-  देश के अन्य हिस्सों की भांति उत्तराखंड भी भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में पारा लगातार उछाल भर रहा है तो पहाड़ में भी तापमान सामान्य से ऊपर है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य सचिव को प्रदेश के सभी अस्पतालों में समुचित व्यवस्था बनाने और आवश्यक दवाओं का स्टाक रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य सचिव डा आर राजेश कुमार ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में सीवियर हीट वेव कंडीशन देखने को मिली है। इसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है।

इसमें दोपहर 12 से शाम चार बजे के मध्य धूप में बिना जरूरी काम के न निकलने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण बीमारियों की चपेट में आने की ज्यादा संभावना रहती है। इसे देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों को पर्याप्त मात्रा में ओआरएस, आई फ्लूडस आदि की व्यवस्था, पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था, निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हीट स्ट्रोक से यदि कोई मृत्यु होती है तो उसका डेथ आडिट कराया जाएगा। इससे मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।

हीटवेव से बचाव को क्या करें

  • घर से बाहर निकलने से पहले एक बार तापमान अवश्य देख लें।
  • अगर निकलना ज्यादा जरूरी हो तो चश्मा, छाता, सनस्क्रीन, मुंह पर बांधने का कपड़ा, पानी की बोतल साथ रखें।
  • थोड़े-थोड़े समयांतराल पर शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
  • घर, कार्यस्थल समेत अन्य स्थानों पर सूरज की सीधी रोशनी को रोकने के लिए पर्दा लगाएं।
  • बच्चों और बुर्जुगों को कम से कम घर से निकलने दें, ताकि वे हीट वेव से बच सकें।
  • हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें

क्या न करें

  • दोपहर 12 से शाम चार बजे के मध्य बाहर धूप में बिना जरूरी काम के बिल्कुल न जाएं।
  • नंगे पैर अथवा बदन धूप में जाने से परहेज करें।
  • अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन व बासी भोजन का सेवन करने से बचें।
  • धूप में खड़े वाहनों में बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला बिल्कुल न छोड़ें।
  • गहरे व चटख रंग के कपड़ों को पहनने से परहेज करें।
  • बंद एवं अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन न पकाएं।
  • गर्मियों में शराब, चाय, काफी, कार्बोहाइड्रेट, साफ्ट ड्रिंक आदि का अधिक सेवन न करें।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago