प्रयागराज:- गंगा दशहरा पर संगमनगरी में रविवार को स्नान – दान की धूम है। संगम तट से लेकर अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। स्नान दान का क्रम तड़के चार बजे से ही चल रहा है। स्नानार्थी पुण्य की डुबकी लगाने के बाद यथासंभव दान दे रहे हैं। प्रतापगढ़ में मानिकपुर गंगा घाट और कौशांबी में कड़े गंगा घाट पर भी आस्था भाव देखते ही बन रहा है। मान्यता है कि पृथ्वी पर सुरसरि का आज के ही दिन अवतरण हुआ था।
बता दें कि हिन्दू धर्म में गंगा को देवनदी के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां गंगा में स्नान करने से जीवन में आ रही कई समस्याएं दूर हो जाती हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। मां गंगा की उपासना के लिए गंगा दशहरा का दिन सबसे फलदाई माना जाता है। इसलिए क्योंकि गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था, इसलिए इस दिन को ‘गंगावतरण’ के नाम से जाना जाता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…