देहरादून: लेखक एवं गीतकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सचिव संस्कृति एचसी सेमवाल ने इस संबंध में जोशी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर से संबंधित कार्य संपादित करने के लिए महानिदेशक संस्कृति को अधिकृत किया है।
सरकार की अनुमति के बाद शासन ने जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के आदेश जारी किए। आदेश में संस्कृति महानिदेशक को ब्रांड एंबेसडर के लिए पद्मश्री प्रसून जोशी के साथ एमओयू के लिए अधिकृत किया गया।
प्रसून जोशी का जन्म 16 सिंतबर 1971 को अल्मोड़ा नगर स्थित मोहल्ला स्यूनराकोट में हुआ। उनका परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा के दन्यां से ताल्लुक रखता है। उनके पिता डीके जोशी पीसीएस अफसर थे। मां सुषमा जोशी लोकगायिका थी। ऐसे में साहित्य के प्रति लगाव उन्हें विरासत में मिली।उन्हें संगीत और साहित्य का वातावरण बचपन से मिला। उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में अपनी पहली किताब लिख डाली। किताब का नाम था ‘मैं और वो’।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…