देश-विदेश

आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स मैच में विराट कोहली के पास पहुंचा फैन, मैदान पर सुरक्षा घेरा तोड़ा

रॉयल चैलेंर्स बेंगलरु के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। ऐसा ही कुछ बेंगलुरु में खेले जा रहे आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले में देखने को मिला। एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली के पास बीच मैदान पर पहुंच गया। उसने सीधे जाकर किंग कोहली के पैर छुए, तभी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और उसे मैदान से बाहर ले गए। यह घटना आरसीबी की पारी के दौरान हुई जिसकी वजह से कुछ देर मुकाबला रोका गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आरसीबी को मिला 177 रन का लक्ष्य
आईपीएल 2024 का छठा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। धवन के नेतृत्व में टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन का स्कोर तैयार किया और आरसीबी को 177 रन का लक्ष्य थमाया है। आरसीबी इस मैच में पहली जीत की तलाश में उतरी है।

विराट कोहली ने पूरे किए 650 चौके
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में 650 चौके पूरे कर लिए हैं। उन्होंने सात चौके जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। धाकड़ बल्लेबाज ने आईपीएल में अब तक 238 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने सात शतक और 50 अर्धशतकों की मदद से 7284 रन बनाए हैं। पिछले मैच में किंग कोहली ने चेन्नई के खिलाफ एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए थे। सीएसके ने आरसीबी को इस मुकाबले में  छह विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago