उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में रोडवेज बसों का जल्द बढ़ेगा किराया, टोल टैक्स बढ़ने का असर

देहरादून:-  उत्तराखंड के इन रूटों पर बढ़ेगा रोडवेज का किराया, हिमाचल-चंडीगढ़ के लिए भी खबर कई रूटों पर रोडवेज की बसों में अप्रैल पहले सप्ताह से सफर महंगा हो जाएगा। टोल टैक्स बढ़ने का असर किराये पर भी पड़ेगा। किराये में पांच से 12 रुपये की तक बढ़ोतरी हो सकती है। किराया सिर्फ उन्हीं रूटों पर बढ़ेगा, जिन पर टोल प्लाजा लगे हैं।  बाकी रूटों पर किराया यथावत रहेगा। हिमाचल-चंडीगढ़ रूट पर टोल प्लाजा ना होने की वजह से किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के पास करीब 1300 बसों का बेड़ा है। इसमें 90 फीसदी बसें ऐसी हैं, जो रोज टोल प्लाजा से आवाजाही करती हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिरकण (एनएचएआई) ने एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर दी है। टैक्स की नई दरें एक अप्रैल से लागू होनी हैं। इसका सीधा असर पर रोडवेज बस किराये पर भी पड़ेगा। दिल्ली के किराये में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी, क्योंकि इस रूट पर तीन टोल प्लाजा हैं। इसके अलावा कुमाऊं रूट पर भी टोल प्लाजा हैं।

हरिद्वार ऋषिकेश का किराया भी बढ़ेगा दून से हरिद्वार-ऋषिकेश के साथ ही पहाड़ों में जाने वाली रोडवेज की दैनिक बस सेवाओं का किराया भी बढ़ेगा। सभी बसें लच्छीवाला टोल प्लाजा से आवाजाही करती हैं। नई टैक्स दरों के मुताबिक, एक अप्रैल से इस प्लाजा पर टोल टैक्स में साढ़े छह फीसदी तक का इजाफा होगा। रोडवेज बसों को अभी तक 165 रुपये टैक्स देना पड़ता था, जो अब 170 रुपये हो जाएगा।हिमाचल-चंडीगढ़ रूट पर नहीं बढ़ेगा किराया राहत की बात यह है कि हिमाचल-चंडीगढ़ रूट की बसों का किराया नहीं बढ़ेगा। इस रूट पर टोल प्लाजा नहीं है। इसके चलते इस रूट पर बसों का किराया यथावत रहेगा।  रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने कहा कि उत्तराखंड एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ना है। टैक्स में वृद्धि के हिसाब से बसों के लिए किराया तय होगा। किराये में पांच से 12 रुपये तक इजाफा हो सकता है। कुछ रूटों पर किराये में बदलाव नहीं होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago