देश-विदेश

पंजाब में किसान आंदोलन: एसकेएम के नेतृत्व में मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव

पंजाब:- संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की अगुवाई में किसान आज पंजाब के सभी मंत्रियों व आप विधायकों के घरों का घेराव किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न जत्थेबंदियों ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में सुनाम में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, दिडबा में वित्त मंत्री हरपाल चीमा, लहरागागा में कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल के घरों के बाहर धरने दिए।

किसान नेताओं ने सरकार पर किसानों की आवाज दबाने के आरोप लगाए । किसानों की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर 5 मार्च को चंडीगढ़ में आंदोलन किया जाना था, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने 4 मार्च को ही किसानों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया । 5 मार्च को जब किसानों ने चण्डीगढ़ की ओर कूच किया तो पुलिस ने छापे मारकर और दीवारें लांघकर कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया। सुनाम में धरने को संबोधित करते जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि संघर्षों को डंडे और सत्ता के जोर से कभी नहीं दबाया जा सकता। किसानों का आंदोलन जारी रहेगा । मुख्यमंत्री अपनी बचकानी आदतों का त्याग करें अन्यथा लोग के पास बड़ी शक्ति है । इस मौक़े पर दरबारा सिंह छाजला, बिंदरपाल सिंह बीकेयू डकौंदा, हरदेव सिंह बख्शीवाला, मलकीत सिंह लखमीरवाला, हरमेल सिंह महरोक, वरिंदर कोशिक, जसवन्त सिंह, महेंद्र सिंह लोंगोवाल, भजन सिंह ढडरियां, करमजीत सिंह सतीपुर, एडवोकेट मित्त सिंह जनाल, जगदीश सिंह बख्शीवाला, जगजीत सिंह कोटड़ा, गुरतेज सिंह दुग्गा, गगनदीप सिंह चट्ठा, जसवीर कौर उगराहां, मनजीत कौर तोलावाल, रंदीप कौर रटोलां, बलजीत कौर खडियाल और बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, युवा और माताएं मौजूद थीं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago