उत्तराखण्ड

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में सेब बगीचे लगाकर किसानों की बढ़ेगी आमदनी

देहरादून:  प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में जिन किसानों के पास दो नाली जमीन है तो वे सेब बगीचे लगाकर आमदनी बढ़ा सकते हैं। सरकार की ओर से सेब बगीचे लगाने पर किसानों को 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा किसान उद्यान विभाग की ओर से पंजीकृत फर्म व नर्सरियों के अलावा हिमाचल से सेब की अच्छी गुणवत्ता के पौधे खरीदने के लिए स्वतंत्र होंगे।

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि शीतकाल में बड़े स्तर पर विभिन्न फल पौधों के रोपण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उद्यान विभाग की मिशन एप्पल योजना के बजट में बढ़ोतरी कर सेब बागानों की स्थापना के लिए किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

उत्तराखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर

इसके अलावा उद्यान विभाग, उद्योग विभाग व सहकारिता के सामंजस्य से सीएसआर निधि के तहत भी सेब के 500 बगीचों की स्थापना की जाएगी। उद्यान विभाग की सेब मिशन, मुख्यमंत्री कृषि विकास के तहत चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत जिले में कीवी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।  कृषि मंत्री ने बताया कि सेब बगीचे स्थापित करने के लिए विभाग की स्वीकृति के बाद किसान उच्च गुणवत्ता युक्त प्रजाति के पौधे पंजीकृत फर्मों व नर्सरियों से खरीदने के लिए स्वतंत्र है। इसके अलावा सेब बगीचा लगाने से पहले त्रिपक्षीय समझौता किया जाएगा।  इसमें किसान, विभाग और पंजीकृत फर्मों के हस्ताक्षर होंगे। किसानों को फलदार पौधे बिक्री करने वाले फर्मों व नर्सरियों की ओर से तीन साल तक गारंटी दी जाएगी। यदि पौधों की गुणवत्ता घटिया पाई जाती है तो इस पर फर्म व नर्सरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago