राष्ट्रीय

लश्कर-ए-ताइबा द्वारा वायुसेना काफिले पर हमले की आशंका, सूरनकोट में स्टील बुलेट का इस्तेमाल, अबू हमजा मुख्य संदिग्ध

सूरनकोट इलाके में शनिवार को वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले में पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का हाथ बताया जा रहा है। ऐसी आशंका है कि हमले में तीन से चार आतंकी शामिल रहे हैं, जिन्होंने घात लगा रखा था। हमले का मास्टर माइंड अबू हमजा बताया जा रहा है जो सीमावर्ती जिले राजोरी-पुंछ में आतंकी वारदातों को ऑपरेट कर रहा है। हमले में अधिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से स्टील बुलेट का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, अभी किसी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं, दहशतगर्दों की तलाश रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सुरक्षाबल 20 किलोमीटर से अधिक के दायरे को घेरकर आतंकियों का पता लगाने में जुटे हैं। तलाशी अभियान में हेलीकॉप्टर, ड्रोन, डॉग स्कवायड व पैरा कमांडो को लगाया गया है। इस दौरान संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आतंकियों ने अधिक से अधिक लोगों को हताहत करने के लिए एके असॉल्ट राइफलों के अलावा अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन और स्टील की गोलियों का भी इस्तेमाल किया। हमले के बाद हमलावर जंगल में भागकर छिप गए हैं। जम्मू केआईजीपी आनंद जैन और सेना और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को मार गिराने के लिए शाहसितार, गुरसाई, सनाई और शीनदारा टॉप समेत कई इलाकों में सेना और पुलिस का संयुक्त अभियान चल रहा है। सीमावर्ती पुंछ जिले के साथ-साथ निकटवर्ती राजोरी में पिछले दो वर्षों में बड़े आतंकी हमले हुए हैं। इस क्षेत्र में 2003 से 2021 के बीच आतंकवाद समाप्त हो गया था।

वायुसेना प्रमुख ने एक्स पर सर्वोच्च बलिदान को किया सलाम

इस बीच एक्स पर किए एक पोस्ट में वायु सेना ने बलिदानी कॉर्पोरल विक्की पहाड़े के के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय वायु सेना के सभी कर्मियों ने बहादुर कॉर्पोरल के सर्वोच्च बलिदान को सैल्यूट किया है। शोक संतप्त के प्रति हमारी गहरी संवेदना जताते हुए लिखा दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago