उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर कृष्णाचट्टी में यमुना नदी के कटाव के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि रविवार दोपहर तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है। लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को करीब दो किमी की अतिरिक्त पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
दोपहर बाद शुरू हुई छोटे वाहनों की आवाजाही
यमुनोत्री हाईवे पर कृष्णाचट्टी के समीप यमुना नदी के तेज बहाव के कारण सड़क के करीब 40 मीटर सड़क हिस्से पर कटाव हो रहा है। इस कारण रविवार सुबह से ही हाईवे पर बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इसके चलते क्षेत्र के तीन गांवों सहित यमुनोत्री धाम पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद एनएच की मशीनरी ने यहां पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद है। ऐसे में यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को दो किमी अतिरिक्त पैदल चलना पड़ रहा है। इस वजह से डंडी-कंडी से जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है।
बरसात के बाद शुरू हुआ कटाव
यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित आशीष उनियाल का कहना है कि सड़क पर बरसात के बाद कटाव शुरू हो गया था, लेकिन एनएच विभाग और प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम बड़कोट मुकेश रमोला ने बताया कि रविवार शाम तक पहाड़ी को काटकर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी। वहीं एनएच विभाग को ट्रीटमेंट के निर्देश दिए गए हैं।
बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से 146 मार्ग बंद हो गए। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग में 15, उत्तरकाशी में 4, नैनीताल में 2, बागेश्वर में 11, देहरादून में 18, अल्मोड़ा में 4, पिथौरागढ़ में 22, चंपावत में 2, ऊधमसिंह नगर में 2, पौड़ी में 12, चमोली में 37 और टिहरी जिले में 17 मार्ग बंद हैं। देहरादून के दूधली-मोथरोवाला मार्ग में भी जगह-जगह मलबा आया हुआ है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…